राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में लखीसराय का जलवा, 31 पदक जीतकर रचा इतिहास

Lakhisarai news: सब जूनियर वर्ग में कुंज बिहारी, कार्तिक, अंश राज, अमन कुमार, अंकित कुमार और दियांशु कुमार ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं बालिका वर्ग में आराध्या कुमारी, अनामिका कुमारी और तुलसी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया. कैडेट वर्ग में सौरव कुमार और अमीषा पटेल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया.

लखीसराय से राजीव मुरारी सिन्हा की रिपोर्ट:

Lakhisarai news: बिहार के ताइक्वांडो मानचित्र पर लखीसराय ने एक बार फिर अपनी मजबूत पहचान साबित की है. चकिया (मोतिहारी) में आयोजित 6वीं राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 स्वर्ण, 12 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 31 पदक अपने नाम किए. इस उपलब्धि के साथ लखीसराय ने राज्य में तीसरा स्थान हासिल कर लगातार आठ वर्षों से कायम अपनी श्रेष्ठता को बरकरार रखा है.

14 स्वर्ण विजेता करेंगे बिहार का प्रतिनिधित्व

चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले के 14 खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए बिहार टीम में हुआ है. अब ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे.

सब जूनियर वर्ग में कुंज बिहारी, कार्तिक, अंश राज, अमन कुमार, अंकित कुमार और दियांशु कुमार ने स्वर्ण पदक जीता. वहीं बालिका वर्ग में आराध्या कुमारी, अनामिका कुमारी और तुलसी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया. कैडेट वर्ग में सौरव कुमार और अमीषा पटेल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया.

पूमसे स्पर्धा में भी रहा दबदबा

पूमसे प्रतियोगिता में भी लखीसराय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. अचल कुमारी ने व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि अथर्व सिंह और अन्वी सिंह की जोड़ी ने पेयर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया. सीनियर व्यक्तिगत पूमसे स्पर्धा में अरुणा कुमारी को रजत पदक प्राप्त हुआ.

आठ वर्षों से जारी है सफलता का सिलसिला

मुख्य प्रशिक्षक बादल गुप्ता ने कहा कि लखीसराय के खिलाड़ी पिछले आठ वर्षों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीत रहे हैं. यह खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है.

उन्होंने बताया कि अब तक जिले के आठ खिलाड़ियों को बिहार खेल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है. वहीं पिछले वर्ष खिलाड़ियों को कुल पांच लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी प्राप्त हुई थी.

अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप पर नजर

जिले के खेल प्रेमियों, अभिभावकों और अधिकारियों ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी है. अब सभी की नजर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप पर टिकी है, जहां लखीसराय के खिलाड़ी बिहार के लिए पदक जीतने की तैयारी में जुट गए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >