लखीसराय में 10 कुटीर ज्योति परिवारों के घरों पर लगा फ्री सोलर पैनल

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड में 10 कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर प्लांट लगाने का कार्य शुरू हो गया है. मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से योजना का शुभारंभ किया, जिससे लाभुक परिवारों को मुफ्त और सस्ती बिजली उपलब्ध हो सकेगी.

वीडियो कांफ्रेंसिंग से सीएम ने किया इस योजना का उद्घाटन, डीएम, एडीएम व डीडीसी रहे मौजूद

लखीसराय के प्रतिनिधि के अनुसार

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिले में कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. रविवार को रामगढ़ चौक प्रखंड के 10 लाभुकों के घरों की छतों पर 1.1 किलोवाट क्षमता के सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू कर दिया गया. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस योजना का उद्घाटन किया.

मौके पर समाहरणालय के मंत्रणा कक्ष में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में डीएम शैलेंद्र कुमार, एडीएम नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार और विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित सौरभ समेत कई विभागीय अधिकारी, एसडीओ और कनीय अभियंता मौजूद रहे. अधिकारियों ने रामगढ़ चौक के लाभुकों को बधाई दी.

इन 10 परिवारों को मिला पहले चरण में लाभ

पहले चरण में ब्रहारा गांव के योगी मिस्त्री, सोनिया देवी, मिथिलेश साव, बबली देवी, सागर यादव, मुकेश रजक, अमीरक मांझी, चंद्रिका मांझी, उषा देवी और रामचंद्र पासवान के घरों पर सोलर संयंत्र लगाये जा रहे हैं. इससे इन परिवारों को मुफ्त बिजली मिलेगी और बिजली बिल का बोझ कम होगा. अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का मकसद आर्थिक रूप से कमजोर कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं को स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा देना है.

इससे गांवों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा. बता दें कि ऊर्जा विभाग, बिहार सरकार ने नयी सरकार के 60 दिन पूरे होने पर राज्यभर में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है. योजना के तहत 1512 करोड़ रुपये की लागत से 2.5 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के घरों पर सोलर प्लांट लगाये जायेंगे. साथ ही ऊर्जा क्षेत्र की 1278 करोड़ रुपये की अन्य योजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और कार्यारंभ भी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >