चानन. प्रखंड के मलिया गांव से बीते चार फरवरी से लापता धर्मेंद्र साव के 12 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार को चानन पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है. चानन थानाध्यक्ष रश्मिरथी ने बताया कि बालक घर से मननपुर बाजार जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों द्वारा पांच फरवरी को गुमशुदगी का आवेदन दिया गया था. तकनीकी जांच के दौरान पता चला कि बालक दिल्ली चला गया था, जिसे पुलिस टीम ने बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है.
चार फरवरी से लापता बालक कन्हैया दिल्ली से बरामद
चार फरवरी से लापता बालक कन्हैया दिल्ली से बरामद
