पार्टी विशेष कार्यक्रम को जातीय सम्मेलन का नाम देना अनुचित

पार्टी विशेष कार्यक्रम को जातीय सम्मेलन का नाम देना अनुचित

लखीसराय. शहर के नया बाजार चौक स्थित धर्मशाला के प्रांगण में चंद्रवंशी हिस्सेदारी भागीदारी मंच की बैठक की गयी, जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता देवेंद्र राम चंद्रवंशी व संचालन अशोक कुमार चंद्रवंशी ने की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गत 30 अगस्त को केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में आयोजित किये गये चेतन मंच का जिलास्तरीय सम्मेलन संयुक्त रूप से होना था लेकिन चेतना मंच के जिलाध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सहित अन्य ने चंद्रवंशी चेतना सह चंद्रवंशी हिस्सेदारी भागीदारी सम्मेलनन कराकर एनडीए का कार्यक्रम सम्मेलन कराया गया. ये लोग समाज को झूठ बोलकर जातीय सम्मेलन का नाम देते हैं. इनके व्यवहार से समाज में आक्रोश है, कार्यक्रम की निंदा प्रस्ताव पारित की गयी. मौके पर मुंशी राम, महेंद्र राम, पूर्व मुखिया मनोज राम, विक्रम कुमार, रवि कुमार, ललन राम, सुधीर कुमार, दिलीप राम, पंकज वर्मा, राजकुमार, विद्यार्थी राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >