आम के पेड़ में मंजर निकलने से किसानों में फसल उत्पादन की जगी उम्मीद

किसान आम के फसल से अच्छी आमदनी को लेकर आम के पेड़ लगाने के तरफ अग्रसर हुए हैं,

मेदनीचौकी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आम के पेड़ में मंजर निकलने से आने से टाल क्षेत्र के किसानों में फसल होने की उम्मीद जगी है, हालांकि कई किसानों का कहना है कि किसी पेड़ में जल्दी तथा किसी पेड़ में लेट से मंजर निकल रहा है. फिर भी आम के पेड़ों में निकले मंजर देख किसानों में खुशी है. प्रखंड के गोपालपुर, पश्चिमी सलेमपुर, पुराना सलेमपुर, कवादपुर, किरणपुर, ताजपुर आदि कई पंचायतों के किसानों में आम के फसल लगाने में जागरूकता बढ़ी है. किसान आम के फसल से अच्छी आमदनी को लेकर आम के पेड़ लगाने के तरफ अग्रसर हुए हैं, इससे पर्यावरण भी संरक्षित होने में मददगार साबित होगा. वहीं दूसरी तरफ कलमी आम के पेड़ लगाने से खेत में रबी और खरीफ फसल के साथ आम का फसल का भी लाभ लेने की जगह रहती है. आम के फसल के साथ साथ भविष्य में उक्त पेड़ से उपयोगी लकड़ी भी प्राप्त होने की उम्मीद रहती है. इधर, मंजर के संरक्षण के लिए किसान नजदीकी खाद-बीज वितरकों से संपर्क साधने लगे हैं. मंजर में अच्छा फूल फल आने के लिए उचित छिड़काव का इंतजाम के लिए किसान तत्पर देखे जा रहे हैं. आम के पेड़ में दीमक न लगे उसके लिए पेड़ के जड़ में चूना लगाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >