हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा ने किया सदस्यता अभियान शुरू

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी की सदस्यता अभियान का रविवार को नगर परिषद स्थित वार्ड नंबर एक के राजौना चौकी में शुरू हुआ

लखीसराय हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) पार्टी की सदस्यता अभियान का रविवार को नगर परिषद स्थित वार्ड नंबर एक के राजौना चौकी में शुरू हुआ. अभियानन पार्टी जिलाध्यक्ष रामविलास मांझी की अगुवाई में विधिवत शुभारंभ किया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल आगमी मार्च 2026 तक लगभग दस हजार लोगों को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा की प्राथमिक सदस्यता से जोड़ा जायेगा. उन्होंने कहा सदस्यता अभियान का विधिवत आज से शुभारंभ किया गया. इस दौरान गणेश मांझी को पहली सदस्यता रसीद काटकर सौंपा गया. कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा, संजय मांझी, प्रकाश राम, इंद्रदेव कुमार, रामू कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >