एनएच 80 के किनारे अब भी खड़े हो रहे भारी वाहन

एनएच 80 के किनारे अब भी खड़े हो रहे भारी वाहन

डीटीओ के अल्टीमेटम के बाद भी नहीं हटे ट्रक-ट्रैक्टर, सड़क दुर्घटना की बनी रहती है आशंका

लखीसराय. जिला परिवहन विभाग द्वारा एनएच 80 के किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए विगत 25 फरवरी 2026 को अभियान चलाया गया था. इस दौरान सड़क किनारे वाहन लगाने वाले चालकों व मालिकों को एक सप्ताह के अंदर वाहन हटाने तथा दोबारा एनएच 80 किनारे वाहन नहीं खड़ा करने का अल्टीमेटम दिया गया था. इसके बावजूद वाहन चालकों व मालिकों पर इसका खास असर होता नहीं दिख रहा है. आज भी बड़हिया व सूर्यगढ़ा की दिशा में एनएच 80 किनारे भारी वाहन खड़े किये जा रहे हैं, जिससे सड़क दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

बड़हिया रोड के अलावा सूर्यगढ़ा रोड में भी खड़े होते हैं ट्रक व ट्रैक्टर

बता दें कि बड़हिया रोड स्थित विद्यापीठ चौक से पेट्रोल पंप तक कई गैराज होने के कारण ट्रकों को सड़क किनारे खड़ा किया जाता है, जो काफी खतरनाक साबित हो रहा है. कई बार रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़ी ट्रकों से वाहन टकरा जाते हैं. वहीं सूर्यगढ़ा रोड में गढ़ी बिशनपुर, निस्ता समेत अन्य गांवों के पास भी सड़क किनारे भारी वाहन खड़े कर दिये जाते हैं. विदित हो कि 25 फरवरी को खड़ी ट्रकों पर एमवीआई प्रतीक कुमार द्वारा नोटिस चिपकाया गया था. इसमें सड़क किनारे से वाहन हटाने के लिए चार दिन का समय दिया गया था. हालांकि एक पखवारा बीत जाने के बाद भी कई जगहों पर वाहन नहीं हटाये गये हैं और जिला प्रशासन के अभियान को नजरअंदाज किया जा रहा है.

बोले एमवीआइ

एमवीआइ प्रतीक कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा रोड किनारे कुल 23 भारी वाहनों को नोटिस किया गया था. इनमें से 21 भारी वाहन सड़क किनारे से हटा लिये गये हैं. दो वाहन मालिकों ने कुछ दिन का मोहलत मांगा है, जिन्हें कुछ दिन का समय दिया गया है. वहीं बड़हिया रोड में खड़े वाहन चालकों को चेतावनी दी गयी है. चेतावनी के बाद भी यदि सड़क किनारे वाहन खड़ा किया गया तो चालक या वाहन मालिक से जुर्माना वसूला जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >