इंक्वास सर्टिफिकेट के लिए स्टेट टीम ने खावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया मूल्यांकन

जिले में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इंक्वास सर्टिफिकेट दिये जाने को लेकर बुधवार को राज्य स्तरीय टीम ने सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत खावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का मूल्यांकन किया.

आमजनों से ली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी

राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट दिलाये जाने की हो रही तैयारी

सूर्यगढ़ा.जिले में पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से इंक्वास सर्टिफिकेट दिये जाने को लेकर बुधवार को राज्य स्तरीय टीम ने सूर्यगढ़ा प्रखंड अंतर्गत खावा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का मूल्यांकन किया. इस अवसर पर गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराये जाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता की जानकारी देते हुए कहा कि बताया कि पंचायत स्तर के स्वास्थ्य उप केंद्रों को बेहतर बनाते हुए राष्ट्रीय क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड सर्टिफिकेट दिलाये जाने की तैयारी की जा रही है. इसी कड़ी में खावा गांव स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया गया. राज्य स्तरीय टीम द्वारा मरीजों को मिलने वाली हर स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ मरीजों के होने वाले व्यवहार की जानकारी भी आम जनों से ली गयी. टीम द्वारा बताया गया कि इसी को आधार मानकर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण के लिए अंक दिया दिया जायेगा. निरीक्षण के दौरान बताया गया कि यही मानक सुनिश्चित करता है कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी, सुरक्षित और रोगियों की आवश्यकता के अनुरूप है या नहीं. मूल्यांकन के दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की साफ-सफाई, उपकरणों की सही स्थिति, इलाज के इलाज के तरीके सहित रोगियों के संतुष्टि का मूल्यांकन करने के साथ मानक प्रक्रियाओं और प्रोटोकॉल के अनुपालन की जांच की गयी. इस अवसर पर हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर के नोडल पदाधिकारी बीएचएम प्रफुल्ल कुमार ने बताया गया कि छह सौ प्रश्नों के साथ सेंटर का मूल्यांकन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत अंक मिलने पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणीकरण होगा. जांच के क्रम में राज्य स्तरीय टीम से डॉक्टर अमित आनंद एवं रितेश कुमार तथा जिला से सिद्धार्थ शंकर, पिरामल फाउंडेशन, डीसीक्यूए गुलशन कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाईके दिवाकर, बीएचएम प्रफुल्ल कुमार, सीएचओ खावा गिरिजा हेलन दास, एएनएम नेहा कुमारी एवं किरण कुमारी, आशा कार्यकर्ता रोशनी कुमारी, सुनीता कुमारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >