बारिश ने बढ़ाई महंगाई, सब्जियों के दाम में उछाल, गरीबों की थाली से गायब हो रहीं हरी सब्जियां

लखीसराय की सब्जी मंडियों में बरसात का असर साफ दिख रहा है. हरी सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ रहा है. स्थानीय उत्पादन प्रभावित होने से कीमतें बढ़ी हैं.

Lakhisarai News: लखीसराय की सब्जी मंडियों में बरसात के साथ हरी सब्जियों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं. स्थानीय स्तर पर सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होने और बाहरी बाजारों पर निर्भरता बढ़ने से कीमतों में उछाल आया है. इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है.

हरी सब्जियों के दाम में भारी बढ़ोतरी

बाजार में परवल 40 रुपये प्रति किलो, नेनुआ 30 से 40 रुपये प्रति किलो, करेला 40 रुपये प्रति किलो, बैंगन 50 से 60 रुपये प्रति किलो, टमाटर 60 रुपये प्रति किलो और कुंदरू 30 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं फूलगोभी 60 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. हरा धनिया 130 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि कद्दू 20 रुपये प्रति पीस के हिसाब से बेचा जा रहा है.

स्थानीय उत्पादन प्रभावित, बाहर से आ रही सब्जियां

सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अधिकांश सब्जियां दलसिंहसराय और अन्य शहरों से मंगानी पड़ रही हैं. बरसात के कारण स्थानीय खेतों में सब्जियों के पौधे गल गए हैं, जिससे स्थानीय उत्पादन लगभग ठप हो गया है. बाहर से आने वाली सब्जियों पर परिवहन लागत बढ़ने से कीमतें भी बढ़ गई हैं.

महंगाई से उपभोक्ताओं की बढ़ी चिंता

सब्जियों की बढ़ती कीमतों से मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवार सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. उपभोक्ताओं का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरत की सब्जियां भी अब महंगी हो गई हैं, जिससे घरेलू बजट बिगड़ रहा है. कई परिवार अब जरूरत के अनुसार कम मात्रा में ही सब्जियां खरीदने को मजबूर हैं.

मौसम सामान्य होने पर राहत की उम्मीद

Lakhisarai News: व्यापारियों का कहना है कि यदि मौसम सामान्य रहा और स्थानीय स्तर पर सब्जियों की नई फसल बाजार में आने लगी तो कीमतों में कमी आ सकती है. फिलहाल बारिश के कारण आपूर्ति प्रभावित होने से दाम ऊंचे बने हुये हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >