मारपीट मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात पुलिस ने मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है

हलसी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार रात पुलिस ने मारपीट मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी राता गांव निवासी रामेश्वर यादव के पुत्र विकाश कुमार बताया जा रहा है. मामले में पीड़ित पक्ष सह आवेदन राता निवासी पप्पु यादव ने कहा कि आपसी विवाद को लेकर विकाश कुमार, वीरेंद्र कुमार, ओमप्रकाश कुमार, वीरेंद्र यादव के पत्नी सुगनी देवी एवं पुत्र अजीत कुमार एवं अन्य लोगों के द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट किया जाने लगा. विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के दौरान विरंची यादव एवं विक्रम कुमार के सिर पर लाठी और रॉड से वार कर दिया. जिससे विरंची यादव एवं विक्रम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे ग्रामीणों एवं डायल टीम 112 के सहयोग इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लगा गया. जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया गया. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि मारपीट मामले में कांड संख्या 29/26 दर्ज कर प्राथमिकी अभियुक्त विकास कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में गुरुवार को भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >