लखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय फुटबॉल टीम बनाने से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जिलाधिकारी द्वारा कहा गया कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है. फुटबॉल जैसे लोकप्रिय खेल को विद्यालय स्तर से ही प्रोत्साहित करने से जिले में प्रतिभावान खिलाड़ियों की पहचान संभव हो सकेगी. उन्होंने सभी विद्यालय संचालकों से खेल गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले के कुल 32 सरकारी एवं निजी विद्यालयों का चयन कर फुटबॉल खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया आयोजित की जायेगी. यह चयन प्रक्रिया आगामी एक से पांच फरवरी 2026 तक आयोजित की जायेगी. प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रारंभिक दौर में 16 टीमों द्वारा मैच खेले जायेंगे, दूसरे दिन शेष प्रारंभिक मैच संपन्न होंगे. इसके पश्चात क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल मुकाबलों के माध्यम से श्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन कर एक सशक्त जिला स्तरीय फुटबॉल टीम का गठन किया जायेगा. फुटबॉल एसोसिएशन संघ द्वारा तकनीकी सहयोग, रेफरी व्यवस्था तथा प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक सहयोग प्रदान करने की सहमति दी गयी. बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों, विद्यालय संचालकों एवं फुटबॉल एसोसिएशन के सदस्यों को इस पहल को सफल बनाने हेतु समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि लखीसराय जिले से राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट फुटबॉल खिलाड़ी उभर सके और अपनी प्रतिभा दिखा कर लखीसराय जिले का नाम बढ़ाये. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, फुटबॉल एसोसिएशन संघ के सदस्य, निजी विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे.
फुटबॉल को विद्यालय स्तर से ही प्रोत्साहित की जरूरत
समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में बुधवार को जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय फुटबॉल टीम बनाने से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया

फुटबॉल को विद्यालय स्तर से ही प्रोत्साहित की जरूरत