श्री श्री 1008 राम महायज्ञ को लेकर किया गया ध्वजारोहण

यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर ग्रामीणों के द्वारा शरबत पिलायी जा रही थी.

ध्वजारोहण को लेकर निकाली गयी शोभायात्रा चानन. आगामी तीन से 11 मई तक होने वाला श्री श्री 1008 राम महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. मौके पर ग्रामीणों के द्वारा बुधवार को ध्वजारोहण को लेकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. जो इंटौन सरस्वती मंदिर परिसर से निकलकर रामपुर, मलिया, नगरदार , मननपुर बाजार होते हुए महंत रामचरित्र दास स्टेडियम इंटौन में संपन्न हुआ. जहां महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण किया गया. इससे पूर्व सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हो कर जय श्रीराम, धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो सहित अन्य जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो उठा. यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पर ग्रामीणों के द्वारा शरबत पिलायी जा रही थी. इस अवसर पर महंत सुमंगल दास, महंत जयराम दास, महंत सत्यदेव दास, मुखिया दीपक सिंह,भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, संजय मोदी, उमेश मालाकार, धनंजय पटेल, पूर्व मुखिया परशुराम यादव, डॉ संजय मोदी, बालेश्वर राय, त्रिपुरारी महतो, प्रेमदान कुमार, उमेश पासवान, शंभू कुमार, गणेश राय, अरुण महतो, अंबिका महतो सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >