जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार घायल

नगर के वार्ड संख्या 16 नीमतर मोहल्ला में बुधवार को आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें दोनों ओर से दो-दो लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

बड़हिया. नगर के वार्ड संख्या 16 नीमतर मोहल्ला में बुधवार को आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी. इसमें दोनों ओर से दो-दो लोग घायल हो गये. घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया. घायलों की पहचान चंदन कुमार (24), उनकी विवाहित बहन प्रियंका कुमारी (20), मनोज यादव (35) और उनकी पुत्री रुपाली कुमारी (15) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, जमीन के पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गयी, जो बाद में मारपीट में बदल गयी. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक चंदन कुमार को हिरासत में लिया. इधर, एक पक्ष की ओर से मनोज यादव की पत्नी रेखा देवी ने थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका पुश्तैनी जमीन हलसी थाना क्षेत्र के प्रेमडीहा गांव में स्थित है. करीब 15 दिन पूर्व इसी जमीन विवाद को लेकर हलसी थाना में भी मामला दर्ज कराया गया था. उसी कड़ी में विरोधी पक्ष के लोग बड़हिया आकर हमला किया, जिसमें उनके पति और पुत्री घायल हो गये. थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि हलसी थाना क्षेत्र में दर्ज प्राथमिकी के आरोपित चंदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >