लंबित कार्यों का निष्पादन सक्रियता से करें : डीएम

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला जल व स्वच्छता समिति तथा जिला गंगा समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गयी

जिला जल, स्वच्छता समिति व जिला गंगा समिति की समीक्षात्मक बैठक की गयी

ओडीएफ प्लस मॉडल को सफलतापूर्वक लागू करने पर दिया गया विशेष बल

गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में मोक्ष धाम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों को चिन्हित करने की कही बात

लखीसराय

डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में जिला जल व स्वच्छता समिति तथा जिला गंगा समिति की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में आयोजित की गयी. बैठक के दौरान “सात निश्चय-2” एवं “सात निश्चय-3” अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने कार्यों में तेजी लाने तथा समयबद्ध तरीके से लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त स्पोर्ट्स क्लब निर्माण, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, पंचायत सरकार भवन, दाखिल-खारिज, धान अधिप्राप्ति, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना तथा लोहिया स्वच्छता अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. इस दौरान स्वच्छता से संबंधित योजनाओं के अंतर्गत प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई, बेस्ट कलेक्शन, भूमि उपलब्धता, सामुदायिक स्वच्छता परिसर, पैडल रिक्शा एवं ई-रिक्शा की क्रियाशीलता, घर-घर कचरा संग्रहण तथा सूखा एवं गीला कचरा पृथक्करण की व्यवस्था की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गयी. डीएम ने स्वच्छता सुविधा शुल्क संग्रहण को सुदृढ़ बनाने, जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने तथा ओडीएफ प्लस मॉडल को सफलतापूर्वक लागू करने पर विशेष बल दिया. साथ ही इस अभियान को नियमित रूप से संचालित करने का निर्देश दिया गया. वहीं बैठक में जिला गंगा समिति के अंतर्गत गंगा तटवर्ती क्षेत्रों में मोक्ष धाम निर्माण के लिए उपयुक्त स्थलों को चिन्हित करने, गंगा स्वच्छता पखवारा (16 मार्च से 31 मार्च) को प्रभावी ढंग से आयोजित करने, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा जल महोत्सव पखवारा से संबंधित तैयारियों की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने सभी संबंधित विभागों को गंगा की स्वच्छता एवं संरक्षण के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त बैठक में सभी नीलाम पत्र पदाधिकारियों के साथ नीलाम पत्रवाद की भी समीक्षा की गयी. डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को सक्रियता से कार्य करने का निर्देश दिया. डीएम ने निर्देश दिया कि प्रत्येक गुरुवार को विशेष कोर्ट का आयोजन कर अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाय, ताकि लंबित मामलों की संख्या में कमी लायी जा सके. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया. बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, डीडीसी सुमित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार, नजारत उप समाहर्ता प्राची कुमारी, डीटीओ मुकुल पंकज मणि, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, डीईओ यदुवंश राम, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार, सिविल सर्जन डॉ जयप्रकाश सिंह, जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय प्रभात रंजन, सूर्यगढ़ा एवं बड़हिया आशुतोष आनंद चौधरी, सभी बीडीओ सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >