लखीसराय. हिंदी दिवस पर लाली पहाड़ी स्थित विश्वनाथ पुरम परिसर में रविवार को नाथ पब्लिक स्कूल के बच्चों के बीच में हिंदी भाषा के विभिन्न पहलुओं पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. संस्था के सचिव सह मार्गदर्शक विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि इसके माध्यम से बच्चों के अंदर हिंदी दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालना था तथा उन्हें इस बात के लिए प्रेरित करना था कि वह समझ कर आज के दिन की उपयोगिता एवं महत्व को प्रचारित प्रसारित कर सके. वस्तुत: भारतवर्ष में आज भी हम सभी नागरिकों का दायित्व है कि सार्वभौमिक तौर पर हिंदी को स्थापित करने का प्रयास करें. जिसमें चयनित बच्चों को विद्यासागर सर द्वारा पुरस्कृत किया गया. आयोजित कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निधि कुमारी, अर्णव कुमार, नित्या कुमारी, शुभम कुमार को पुरस्कृत किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
