लखीसराय में बायोमेट्रिक हाजिरी के नाम पर अटका चिकित्सा कर्मियों का वेतन, संघ ने सीएस के सामने उठाया मुद्दा

लखीसराय में चिकित्सा कर्मियों का जून 2026 से बायोमेट्रिक हाजिरी के नाम पर वेतन रुका हुआ है. इस मुद्दे को लेकर बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (सेवांजलि) ने सिविल सर्जन से मुलाकात की है. संघ ने जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है.

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (सेवांजलि) जिला शाखा लखीसराय का शिष्टमंडल गुरुवार को सिविल सर्जन से उनके कार्यालय कक्ष में मिला. इस दौरान जून 2026 से बायोमेट्रिक सिस्टम के आधार पर उपस्थिति दर्ज कराने के नाम पर चिकित्सा कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान का मामला प्रमुखता से उठाया गया. संघ ने जिला टास्क फोर्स की बैठक में लिये गये निर्णय को सार्वजनिक करने का अनुरोध किया, ताकि लंबित वेतन को लेकर कर्मचारियों के बीच किसी तरह की भ्रांति की स्थिति न बने.

जिला टास्क फोर्स के निर्णय का दिया हवाला

शिष्टमंडल को सिविल सर्जन ने बताया कि जिला टास्क फोर्स की बैठक में जिला पदाधिकारी ने अविलंब वेतन भुगतान के लिए मापदंड निर्धारित करने का निर्देश दिया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक मापदंड तय कर सभी संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा.

मापदंड तय होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया

बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों के बीच बनी स्थिति के संबंध में संघ ने स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की. सिविल सर्जन ने आश्वस्त किया कि वेतन भुगतान के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया जायेगा. इसके बाद लंबित भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

निर्णय के बाद संघ तय करेगा आगे की रणनीति

संघ की मंत्री प्रेमा कुमारी ने बताया कि सिविल सर्जन के निर्णय के बाद संघ आगे की रणनीति तय करेगा. उन्होंने कहा कि संघ चिकित्सा कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान के मामले में लगातार तत्पर है और कर्मचारियों के हित से जुड़े इस मुद्दे पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजेश गुप्ता

राजेश गुप्ता प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सूर्यगढ़ा (लखीसराय) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >