किसानों के हितकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का हो रहा प्रयास: डीएम

प्रखंड कार्यालय परिसर में जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन हुआ

-जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का विधायक व डीएम ने किया उद्घाटन

-मेला में एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगाकर कृषि यंत्र, उपकरण सहित अन्य सामग्री का किया गया प्रदर्श

-यहां किसानों को अनुदानित मूल्य पर उपलब्ध कराया गया कृषि यंत्र

-समूह को कृषि यंत्र की खरीद पर 12 लाख की दी गयी सब्सिडी

सूर्यगढ़ा

प्रखंड कार्यालय परिसर में जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल व डीएम मिथिलेश मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं पौध में जल देकर किया गया. इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, डीएओ कुंदन कुमार, उपनिदेशक कृषि विभाग जिला कृषि अभियंत्रण आनंद किशोर सहित कई स्थानीय पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. यहां किसानों को अनुदानित मूल्य पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराया गया. उद्घाटन सत्र में दो समूहों को कृषि यंत्र की खरीद पर 12 लाख एवं चार लाख रुपये का सब्सिडी उपलब्ध कराया गया. विधायक एवं डीएम ने इन समूहों को सब्सिडी के प्रतीक स्वरूप डमी चेक एवं चाबी भेंट किया. मौके पर विधायक रामानंद मंडल ने कहा कि इस मेल में मुख्यमंत्री के कृषि रोड में की झलक देखने को मिल रही है. किसान भाइयों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके इसका प्रयास किया जा रहा है. डीएम ने बताया कि जिले के अलग-अलग क्षेत्र में कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन किया जा रहा है, ताकि उन क्षेत्रों के किसानों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी मिल सके और उसे क्षेत्र के किसान इन योजनाओं के लाभ से लाभान्वित हो सके. माननीय मुख्यमंत्री की किसानों के हितकारी योजनाओं का लाभ धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है.

एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगाकर कृषि यंत्रों का किया गया प्रदर्श

मेला में एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगाकर कृषि यंत्रों, उपकरणों सहित अन्य सामग्री का प्रदर्श किया गया. जीविका समूह द्वारा भी यहां अपने स्टाल में जीविका द्वारा तैयार की गयी चाय पत्ती सहित अन्य उत्पाद का प्रदर्श किया गया. जिसकी विधायक एवं डीएम ने सराहना की. विधायक एवं डीएम द्वारा इन स्टॉल का निरीक्षण किया गया तथा कृषि यंत्रों एवं कृषि उत्पाद की जानकारी प्राप्त की गयी. कार्यक्रम में कृषि विभाग लखीसराय द्वारा क्षेत्रीय विधायक रामानंद मंडल एवं डीएम मिथिलेश मिश्र सहित अन्य अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कुमोद कुमार, जदयू नेता ब्रजेश कुमार, दीपक पटेल, कृषि समन्वयक सुनील कुमार, राकेश कुमार चिंटू सहित कई लोग मौजूद रहे. जिला कृषि कार्यालय के कर्मी उमेश कुमार की देख रेख में कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >