मटर की छिमी में लग रहा सुखड़ा रोग, किसानों की बढ़ी चिंता

दो दर्जन से अधिक एकड़ जमीन में लगायी गयी मटर छिमी के फसल में सुखड़ा रोग लगने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है.

मेदनीचौकी. प्रखंड के टाल क्षेत्र अंतर्गत शफीपुर भिड़हा मौजे के दो दर्जन से अधिक एकड़ जमीन में लगायी गयी मटर छिमी के फसल में सुखड़ा रोग लगने से किसानों की चिंता बढ़ गयी है. उक्त मौजे के किसान मदन महतो, किशोर महतो, अवध महतो, रत्न महतो, धीरेंद्र महतो, रामदेव महतो, आनंदी महतो आदि ने बताया कि मटर छिमी की खेती में लागत पूंजी काफी मंहगा होता है. ऐसे में फसल के पौधे में किसी तरह के रोग से प्रभावित होने पर किसानों की चिंता बढ़ जाती है. हालांकि सुखड़ा रोग से प्रभावित मटर के पौधे पर कृषि स्टोर से दवाई लेकर छिड़काव किया जा रहा है. किसान छिड़काव कर मटर छिमी के पौधे से सुखड़ा रोग खत्म होने का आस लगाये हुए हैं. किसान नगदी खेती के रूप में प्रत्येक वर्ष मटर छिमी मकई की मिश्रित खेती करते हैं. फसल अच्छी हुई तो किसान अपने घर के शादी-विवाह, गृह निर्माण, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई आदि कई आवश्यक कार्य कर पाते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >