आत्मा के लेखापाल को डीएम ने किया चयनमुक्त

कई सालों से लेखापाल पर गंभीर आरोप लगता आ रहा है,

लेखापाल पर लगाये गये कई गंभीर आरोप

-डीएओ के अनुशंसा पर डीएम ने की कार्रवाई

लखीसराय. कृषि विभाग के आत्मा लेखापाल पंकज कुमार पांडेय को डीएम सह अध्यक्ष आत्माशाषी परिषद लखीसराय मिथिलेश मिश्र ने उनके पद से चयनमुक्त कर दिया है. आत्मा के लेखपाल पंकज कुमार पांडेय पर कई संगीन आरोप है. कई सालों से लेखापाल पर गंभीर आरोप लगता आ रहा है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी. डीएओ कुंदन कुमार ने लेखापाल के मनमानी को लेकर डीएम को पत्र लिखा था. जिसके आलोक में 9 सितंबर 2025 को पंकज कुमार पांडेय को उनके पद से पदच्युत कर दिया गया है. जिला लेखापाल पंकज कुमार पांडेय पर मनमानी ढंग से सुविधा अनुसार आना-जाना स्वेच्छापारित, कर्तव्यहीनता, उच्चाधिकारी के आदेश का अवहेलना करने, संचिकाओं के उपस्थापन में जान-बूझकर विलंब करना, नियोजन के लिए रोस्टर बनाने में रूचि नहीं लेना, स्पष्टीकरण का मन गठन जवाब देना, गलत विपत्र भुगतान के लिए संचिका का उपस्थापन करने आदि के आरोप में अनुमोदन उपरांत जिला लेखपाल आत्मा को संविदा आधारित नियोजन को रद्द करते हुए उन्हें पदच्युत कर दिया गया है.

——————————————————————————————–

अर्द्धसैनिक बल के आवासन को लेकर बैठकलखीसराय. समाहरणालय स्थित मंत्रणा में डीडीसी सुमित कुमार की देखरेख में बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए अर्द्धसैनिक बल के आवासन के लिए विद्यालय प्राचार्य के साथ बैठक की गयी. बैठक में जिले के कई विद्यालय व कॉलेज के प्राचार्य उपस्थित हुए. इस दौरान सभी प्राचार्य विद्यालयों के कैमरों व संख्या व वहां के विधि-व्यवस्था के बारे में जानकारी ली ताकि जरूरत पड़ने पर उन विद्यालयों में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल का आवासन किया जा सके. मौके पर डीआरडीए निदेशक नीरज कुमार, डीइओ यदुवंश राम, डीपीओ श्वेता, साइबर डीएसपी, सभी प्रखंडों के बीडीओ सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

———————————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >