जागरूकता से ही दांत एवं मुंह संबंधी रोगों से हो सकता है बचाव : डॉ उदय शंकर

जागरूकता से ही दांत एवं मुंह संबंधी रोगों से हो सकता है बचाव : डॉ उदय शंकर

सूर्यगढ़ा. प्राथमिक विद्यालय अनुसूचित जाति टोला किरणपुर में सोमवार को दंत चिकित्सा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें दंत चिकित्सक डॉ उदय शंकर ने बच्चों शिक्षक शिक्षिकाओं को दांत एवं मुंह संबंधित बीमारियों से बचने के उपाय बताये. उन्होंने कहा कि जन-जन तक दंत चिकित्सा जागरूकता अभियान को पहुंचना है. दूध के दांत के महत्व, दांतों में दर्द कनकनाहट, पायरिया रोग, मुंह के कैंसर से पहले के लक्षण रोकथाम इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी गयी. बच्चों को संतुलित आहार खाने की सलाह दी एवं पान गुटखा तंबाकू सिगरेट इत्यादि से परहेज करने की, ब्रश करने के तरीके के बारे में जानकारी एवं दो बार ब्रश करने की सलाह दी गयी. चिकित्सक द्वारा विद्यालय को प्राथमिक उपचार बॉक्स उपलब्ध कराया गया. ताकि बच्चों को खेलकूद के दौरान छोटी-मोटी चोट लगने पर इसे उपयोग में लाया जा सके. मौजूद सभी बच्चों को पढ़ाई में प्रोत्साहित करते हुए डॉ. उदय शंकर ने कलम वितरित किया. डॉ उदय शंकर ने बताया कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. शिक्षक के साथ-साथ अभिभावक को भी बच्चों को प्रोत्साहित पढ़ाई के प्रति करते रहना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को पौधारोपण के लिए भी प्रेरित किया एवं उसके फायदे बताये. मौके पर मौजूद प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास कुमार, शिक्षिका निभा कुमारी, शोभा कुमारी, ज्योति किरण, बिंदु कुमारी, सुनीता कुमारी, शिक्षक विनीत कुमार सिंह एवं दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >