अभयपुर में राजधानी के ठहराव व मसूदन के पुनर्विकास की मांग

अभयपुर में राजधानी के ठहराव व मसूदन के पुनर्विकास की मांग

नयी दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के सीईओ सतीश कुमार से मिले आशुतोष कुमार

अगरतला-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस का अभयपुर स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह

अभयपुर प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन की चौड़ाई बढ़ाने हेतु ₹14.63 करोड़ के प्रस्ताव को स्वीकृति देने की अपील

पीरीबाजार. क्षेत्र की रेल समस्याओं के समाधान व यात्री सुविधाओं में विस्तार को लेकर पूर्व जिला परिषद् सदस्य आशुतोष कुमार ने सोमवार को नयी दिल्ली स्थित रेल भवन में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अभयपुर और मसूदन स्टेशनों से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों का एक मांग पत्र सौंपा और विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के दौरान आशुतोष कुमार ने मुख्य रूप से अगरतला-आनंद विहार राजधानी एक्सप्रेस का अभयपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने तर्क दिया कि इस ठहराव से क्षेत्र के यात्रियों को देश की राजधानी तक पहुंचने के लिए एक प्रीमियम विकल्प मिलेगा.

इसके अतिरिक्त, उन्होंने मालदा मंडल द्वारा तैयार किये गये 14 करोड़ 63 लाख रुपये के उस प्रस्ताव को अविलंब स्वीकृति देने की मांग की, जिसके तहत अभयपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन की चौड़ाई बढ़ाकर 10 मीटर की जानी है. इससे स्टेशन पर होने वाली भीड़ और सुरक्षा संबंधी चिंताओं का स्थायी समाधान हो सकेगा. इस दौरान उन्होंने मसूदन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया. आशुतोष कुमार ने स्टेशन पर आधुनिक सुविधाओं के विस्तार व बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने का निवेदन किया, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके.

रेलवे बोर्ड के चेयरमेन सतीश कुमार ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुना व सकारात्मक रूख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इन महत्वपूर्ण कार्यों पर जल्द विचार कर उचित कार्यवाही की जायेगी. आशुतोष कुमार ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है. रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने बहुत ही गंभीरता के साथ हमारी मांगों को सुना है. उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही अभयपुर व मसूदन स्टेशन विकास के नये आयाम छुएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >