फंदे से लटके मिले शव, पति व सास गिरफ्तार

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा चंद्रटोला के वार्ड संख्या सात में फंदे से लटका शव मिला

मेदनीचौकी स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघरा चंद्रटोला के वार्ड संख्या सात में फंदे से लटका शव मिला. इस मामले को लेकर देवघरा चंद्रटोला निवासी मृतक करिश्मा कुमारी का पति 20 वर्षीय राकेश कुमार पिता बिहारी महतो व मृतका की 43 वर्षीय सास महाजनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त आशय की पुष्टि करते हुए मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि मृतका करिश्मा कुमारी के पिता मुंगेर जिले के धरहरा गोविंदपुर निवासी श्रीलाल बिंद के बयान पर मामल दर्ज किया गया. दहेज में बाइक की मांग को लेकर उत्पीड़ित कर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए मेदनीचौकी कांड संख्या 52/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पायेगा. पुलिस घटना के बाद मृतक के पति और सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था. लड़की पक्ष से प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >