डीएवी पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक को दी विदाई

डीएवी पब्लिक स्कूल में वरिष्ठ शिक्षक को दी विदाई

हवन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुआ समारोह, प्राचार्य ने अनुशासन व समर्पण की सराहना की

लखीसराय. डीएवी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वरिष्ठ शिक्षक सुनील कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार के नेतृत्व में समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ हवन व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया. वहीं प्राचार्य द्वारा वरिष्ठ शिक्षक कुमार की दीर्घकालीन सेवाएं, उनके समर्पण, अनुशासन व विद्यार्थियों के प्रति उनके स्नेह की सराहना की. उन्होंने कहा कि इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. साथ ही कहा कि यह अवसर हर किसी के जीवन में आता है. हमारे जूनियर शिक्षकों को श्री कुमार से प्रेरणा लेनी चाहिए. विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एसएन तिवारी, सुनील कुमार पीजीटी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए उनके मार्गदर्शन, सहयोग व प्रेरणादायक व्यक्तित्व को याद किया. इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक धर्मेंद्र सिंह, राजीव रंजन कुमार, हर्ष दिव्य, राजीव नयन मिश्र आदि शिक्षक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >