₹4.65 करोड़ की लागत से बनेगा कंपोस्ट प्लांट

₹4.65 करोड़ की लागत से बनेगा कंपोस्ट प्लांट

नगर परिषद क्षेत्र में कचरा प्रबंधन के लिए ””मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी”” व कंपोस्ट प्लांट का निर्माण शुरू

नप सभापति अरविंद पासवान व ””कॉल एंड फिक्स”” कंपनी के अधिकारियों ने मंत्रोच्चार के साथ किया भूमि पूजन

सभापति ने कहा- इस प्लांट के चालू होने से लखीसराय स्वच्छ और सुंदर शहर के रूप में अपनी पहचान बनाएगा

वीआईपी व्यस्तता के कारण उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री नहीं पहुंच सके, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत हुआ शिलान्यास

लखीसराय. नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान ने मंगलवार को 4.65 करोड़ रुपये की लागत से मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) व कंपोस्ट प्लांट निर्माण कार्य का समारोह पूर्वक शिलान्यास किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) एंड कंपोस्ट प्लांट निर्माण कंपनी की कार्यकारी एजेंसी ””कॉल एंड फिक्स”” कंपनी के अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की. इससे पहले मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया. इसके बाद नप सभापति एवं निर्माण एजेंसी के अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शिलापट का लोकार्पण किया. इस अवसर पर नगर परिषद सभापति ने कहा कि केंद्र सरकार व बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) एवं कम्पोस्ट प्लांट निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया है. इसके पूर्ण हो जाने से देशभर में लखीसराय जिला एक स्वच्छ व सुंदर शहर के रूप में पहचान बनाने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास राज्य के डिप्टी सीएम सह नगर विकास एवं आवास मंत्री व क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह द्वारा किया जाना था, किंतु अपरिहार्य कारणों से दोनों बड़े नेता एवं माननीय मंत्री नहीं पहुंच सके. पहले से तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को उनके द्वारा विधिवत शिलान्यास संपन्न किया गया. इस अवसर पर नगर परिषद के अधिकारी, कर्मचारी एवं मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) व कंपोस्ट प्लांट निर्माण एजेंसी ””कॉल एंड फिक्स”” कंपनी के अधिकारी शैलेंद्र कुमार एंड ग्रुप सहित वेद ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ ओमप्रकाश भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >