अपने-अपने विभाग के कार्यों को प्राथमिकता से करें पूरा: डीडीसी

प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर एक बार फिर कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कजरा सोलर पावर प्लांट में तैयारी तेज कजरा प्रस्तावित मुख्यमंत्री दौरे को लेकर एक बार फिर कजरा सोलर पावर प्लांट परिसर में प्रशासनिक हलचल तेज हो गयी है. शनिवार को जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी स्थल पर पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान जिले के डीडीसी सुमित कुमार, एडीएम नीरज कुमार, एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, बीडीओ मंजुल मधुकर मधूप समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे. कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान डीडीसी और अन्य अधिकारियों ने सोलर प्लांट परिसर में बन रहे हेलीपैड का भी निरीक्षण किया. हेलीपैड निर्माण कार्य की प्रगति को देखते हुए अधिकारियों ने गुणवत्ता और समय सीमा का विशेष ध्यान रखने को कहा, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले सभी कार्य समय पर पूरे हो सकें. इसके बाद डीडीसी ने विभिन्न विभागों से आये अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की. बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और अलग – अलग विभागों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गयी. डीडीसी की ओर से अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने विभाग से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जायी. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति और यातायात प्रबंधन जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई. डीडीसी ने सभी अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और समय-समय पर प्रगति की जानकारी देने को कहा. जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर सभी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. ——————————————

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >