17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मनाया जायेगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा

आगामी 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता व डीडीसी सुमित कुमार की उपस्थिति में बैठक की गयी

लखीसराय. आगामी 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर सोमवार को डीएम मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता व डीडीसी सुमित कुमार की उपस्थिति में बैठक की गयी. अभियान को महोत्सव के रूप में मनाने लेकर निर्देश दिया गया. बैठक में कुल नौ विभागो के उपस्थित अधिकारियों को स्वच्छता ही सेवा पखवारा मनाने को लेकर उन्हें उनके उत्तरदायित्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. स्वच्छता ही सेवा पखवारा में स्वास्थ्य, समाज कल्याण, पंचायती राज, पीएचईडी, आईसीडीएस समेत नौ विभागों को शामिल किया गया. स्वच्छता ही सेवा पखवारा को लेकर महिलाओं के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी एवं संबंधित बीमारी पाकर उन्हें निशुल्क इलाज के साथ साथ मेडिसिन भी उपलब्ध कराया जायेगा. आईसीडीएस विभाग को कहा गया कि सभी सेविका सहायिका को बताया जाय कि वे अपने पोषक क्षेत्र के धात्री महिला को उनके स्वास्थ्य एवं साफ सफाई को जागरूकता करे. पंचायती राज को कहा गया कि प्रत्येक गांव के गंदगी वाले स्पॉट को चिह्नित करें एवं उसकी साफ-सफाई कर पहले एवं सफाई के बाद का फोटो वीडियो उपलब्ध करायें. जिसे सोशल मीडिया से जुड़े कर्मी फोटो वीडियो अपलोड कर चला सकें. इससे साफ सफाई एवं स्वस्थ रहने के प्रति लोग जागरूक हो सके. सितंबर से दुर्गा पूजा, दिवाली, छठ आदि होना है. जिससे लोग साफ सफाई के बीच रहकर लोग पूजा-पाठ कर सकें. बैठक में एडीएम सुधांशु शेखर, सीएस डॉ उमेश प्रसाद सिंह, आईसीडीएस डीपीओ वंदना पांडे, डीईओ युदवंश राम, डिप्टी कलेक्टर शशि कुमार, नगर परिषद ईओ अमित कुमार समेत अन्य विभाग कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >