Lakhisarai, स्कूल में बच्चों ने सीखे वज्रपात व आंधी-तूफान से बचाव के गुर

उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाड़ी महेशपुर में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम के तहत आपदा जागरूकता सत्र किया गया आयोजित

पीरी बाजार (लखीसराय) से रवि राज आनंद की रिपोर्ट

पीरी बाजार, थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गाड़ी महेशपुर में शनिवार को ”मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार” कार्यक्रम के तहत आपदा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया. इस विशेष सत्र में स्कूली बच्चों को वज्रपात यानी आकाशीय बिजली और चक्रवाती तूफान-आंधी से बचने के व्यावहारिक उपाय बताये गये.

प्रधानाध्यापिका ने दी जीवनरक्षक जानकारी

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रधानाध्यापिका शारदा सुमन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा के समय घबराहट नहीं, सूझबूझ काम आती है. उन्होंने बताया कि आकाशीय बिजली चमकने पर तुरंत पक्के मकान या सुरक्षित शेल्टर में चले जाना चाहिए. खुले में हों तो ऊंचे पेड़, बिजली के खंभे और खेतों से दूर रहें. यदि मैदान में फंस जाएं तो दोनों पैर सटाकर घुटनों के बल बैठें और कान बंद कर लें.

तेज आंधी के दौरान घरों में रहने, जर्जर इमारतों, बड़े होर्डिंग्स और कमजोर पेड़ों से दूर रहने की सलाह भी दी गई ताकि गिरते मलबे या डालियों से चोट न लगे. शारदा सुमन ने कहा कि थोड़ी सी सावधानी से बड़ी अनहोनी टाली जा सकती है.

शिक्षकों ने निभाई सक्रिय भूमिका

इस जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मौके पर ममता कुमारी, निशा सिन्हा, आभा कुमारी, वेणु व्यास, मुकेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रभात रंजन, सोनम कुमारी और निधि कुमारी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे.

”मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार” का यह अभियान ग्रामीण इलाकों के बच्चों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति सजग बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. स्थानीय स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में आपदा प्रबंधन की समझ विकसित हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >