हर घर की एक महिला के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना

बिहार के हर घर की एक महिला को स्वरोजगार कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उसकी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है,

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में नई पहल लखीसराय. बिहार के हर घर की एक महिला को स्वरोजगार कराने के उद्देश्य से बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है. इस योजना के अंतर्गत राज्य के प्रत्येक परिवार की एक महिला को उसकी पसंद का रोजगार शुरू करने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें और उद्यमी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर सकें. इस योजना के तहत, प्रत्येक परिवार की एक महिला को प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जायेगी. इसके अतिरिक्त, महिला द्वारा रोजगार शुरू करने एवं उसकी प्रगति के आकलन उपरांत दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी दी जा सकेगी. इस योजना का क्रियान्वयन बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति, जीविका द्वारा किया जा रहा है. ग्रामीण महिलाओं को योजना के प्रति जागरूक करने एवं आवेदन प्रक्रिया में सहयोग हेतु प्रत्येक ग्राम संगठन की विशेष बैठक आयोजित की जा रही है. साथ ही सुसज्जित जागरूकता रथ में एलईडी टीवी द्वारा वीडियो फिल्म विभिन्न चौक, चौपाल, पंचायत भवन आदि जगहों पर लोगों को जागरूक करने के लिए दिखाये जा रहे हैं. लखीसराय जिला के सभी सात प्रखंडों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ महिलाओं को दिलाने के लिए जीविका द्वारा संपोषित 580 ग्राम संगठनों द्वारा आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. चूंकि जीविका से संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इस योजना का लाभ पहले मिलना है लिहाजा जीविका दीदियां अपने-अपने ग्राम संगठन में जाकर अपना खाता संख्या एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी जमा करते हुए रोजगार योजना की राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन दे रही हैं. जैसे-जैसे महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ती जायेंगी, उन्हें योजना का लाभ मिलते जायेगा. बस शर्त यही हैं कि योजना के तहत मिली राशि से उन्हें अपने रुचि के अनुरूप स्वरोजगार शुरू करना है. स्वरोजगार शुरू करते ही किश्तों में उन्हें दो लाख रुपये की राशि दी जायेगी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के प्रचार-प्रसार के लिए राज्य कार्यालय द्वारा तीन जागरूकता रथ भी जीविका, लखीसराय को उपलब्ध कराया गया है. रथ के माध्यम से बनाये गये रोस्टर के अंतर्गत हलसी और चानन में ग्राम संगठन द्वारा प्रतिदिन प्रचार प्रसार जारी है. शेष प्रखंडों में भी जागरूकता रथ द्वारा कार्यक्रम क्रमशः आयोजित किया जायेगा. ग्राम संगठन मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के क्रियान्वयन के साथ ही जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन एवं अनुश्रवण की व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं जिला स्तर के अधिकारी प्रखंडों में जीविका कर्मियों और जीविका दीदियों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >