इस बार बिहार की बदहाली की होगी आखिरी दिवाली:छठ: प्रशांत किशोर

शाम जनसुराज पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लखीसराय को क्रांतिकारियों की भूमि बताया.

बिहार के लोग जी रहे हैं गरीबी में, सत्ताधारी मंत्री विदेश में खरीद रहे हैं संपत्ति: प्रशांत किशोर

बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में लखीसराय विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ को किया संबोधित

केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

लखीसराय. शहर के केआरके मैदान स्थित टाउन हॉल के प्रांगण में बुधवार की देर शाम जनसुराज पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने लखीसराय को क्रांतिकारियों की भूमि बताया. उन्होंने बीजेपी नेताओं पर किया पलटवार करते हुए कहा कि अगर दम है तो इसी नगर भवन में आकर इतने लोगों की सभा कर के दिखा दें, पता चल जायेगा कौन फेसबुकिया नेता है. प्रशांत किशोर ने नीतीश के मंत्री-अफसरों पर निशाना साधते हुए कहा कि भ्रष्ट सरकार के ईमानदार मुख्यमंत्री हैं नीतीश कुमार. इनके इर्द-गिर्द रहने वाले मंत्री और अफसरों ने इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया में संपत्ति खरीद ली है. विदित हो कि प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज देर शाम के लखीसराय विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा और सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग गरीबी में जी रहे हैं जबकि सत्ताधारी मंत्री व विधायक लूट के रुपयों से विदेश में घर-प्रॉपर्टी खरीद रहे हैं. नवंबर में अगर जन सुराज की सरकार बनी तो सभी को जेल भेज कर इनके परिवार से लूटे गये पैसे जब्त किये जायेंगे. प्रशांत किशोर ने जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि इस बार बिहार की बदहाली की आखिरी दिवाली-छठ होगी. दिसंबर 2025 से लखीसराय के युवाओं को बिहार में ही 10-12 हजार रुपये का रोजगार मिलने लगेगा. उन्होंने कहा कि जन सुराज की व्यवस्था बनी तो 60 साल से अधिक उम्र के हर पुरुष और महिला को 2000 रुपये मासिक पेंशन दी जायेगी. साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान किया कि जब तक सरकारी विद्यालयों में सुधार नहीं हो जायेगा, तब तक आप अपने 15 साल से कम उम्र के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ायें और उनकी फीस सरकार भरेगी ताकि गरीब का बच्चा भी अंग्रेजी मीडियम स्कूल में पढ़ सके. इससे पूर्व बेगूसराय से लखीसराय आने के क्रम में प्रशांत किशोर को जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया गया. आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रासपति पांडेय व संचालन धर्मेंद्र आर्य कर रहे थे. मौके पर पार्टी के जिला प्रवक्ता टुनटुन प्रसाद सिंह, जिप सदस्य अमित सागर, सुरेश प्रसाद, सूरज कुमार सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

——————————————————————————————————————————————

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >