सौहार्दपूर्ण तरीके से मनायें दुर्गा पूजा : थानाध्यक्ष

दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के नक्सल थाना बन्नूबगीचा में रविवार को थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक की गयी

चानन

. दुर्गा पूजा को लेकर प्रखंड के नक्सल थाना बन्नूबगीचा में रविवार को थानाध्यक्ष आशीष कुमार की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक की गयी. जिसमें थानाध्यक्ष ने उपस्थित पूजा समिति के सदस्य एवं पदाधिकारियों को आपस में दुर्गा पूजा शांति पूर्वक व सद्भावना के साथ मनाये जाने की अपील. उन्होंने का कि आपस में भाइचारा बना कर सौहार्दपूर्ण ढंग से पूजनोत्सव को मनायें. थानाध्यक्ष ने कहा कि पूजा को लेकर पुलिस गश्ती की जाती रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को पूजा करने मे कोई परेशानी नहीं हो. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूजा समिति के अध्यक्ष अपने सदस्यों से भी पूजनोत्सव के दौरान निगरानी को कहें. किसी भी तरह की गड़बड़ी की स्थिति तत्काल पुलिस को सूचना दें. मौके पर सुबोध यादव, फकीरा यादव, भिखारी यादव, रोशन कुमार, मुखिया रविचंद्र भूषण, रणजीत यादव, सकलदेव यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >