सूर्यगढ़ा में तीन स्थलों पर राजस्व महाअभियान को लेकर शिविर का हुआ आयोजन

राजस्व महाअभियान के तहत बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में तीन स्थलों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जहां जमीन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 1426 आवेदन प्राप्त किया गया.

शिविर में कुल 1426 आवेदन प्राप्त हुआ सूर्यगढ़ा.राजस्व महाअभियान के तहत बुधवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में तीन स्थलों पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया. जहां जमीन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 1426 आवेदन प्राप्त किया गया. जिसमें उरैन पंचायत में राजस्व कचहरी में आयोजित शिविर में राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार द्वारा कुल चार सौ आवेदन प्राप्त किया गया. इधर, मदनपुर पंचायत के पंचायत भवन में आयोजित विशेष शिविर में राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार के द्वारा कुल 627 आवेदन प्राप्त किया गया. महेशपुर पंचायत में पंचायत भवन में राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार के द्वारा शिविर आयोजित कर 399 आवेदन प्राप्त किया गया. अंचलाधिकारी स्वतंत्र कुमार ने बताया शिविर में जमीन से जुड़ी समस्याएं जैसे दाखिल खारिज, नामांतरण, परिमार्जन बटवारा आदि को लेकर लोगों ने आवेदन किया. सभी आवेदन की ऑनलाइन एंट्री की प्रक्रिया की जा रही है. ताकि इन मामले का त्वरित समाधान किया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >