जैतपुर गंगा घाट से मिला अज्ञात महिला का शव

स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैतपुर गंगा घाट से रविवार को गंगा में तैर रहे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया. जिसकी पहचान नहीं हो पायी है.

बड़हिया. स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के जैतपुर गंगा घाट से रविवार को गंगा में तैर रहे एक अज्ञात महिला का शव बरामद किया. जिसकी पहचान नहीं हो पायी है. महिला का शव पूरी तरह से गल गया था. अनुमान के अनुसार शव 15 से 16 दिन पुराना बताया जा रहा है. महिला काला सूट व सलवार पहनी हुई है. आशंका जतायी जा रही है कि महिला कि हत्या कर कमर में बोड़ा में बांधकर गंगा में प्रवाहित किया गया है. हालांकि पुलिस हर बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेज दिया है. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष इलू उपाध्याय ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि जैतपुर गंगा घाट में एक महिला का शव पड़ा हुआ है. जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा गंगा घाट पर पहुंचकर शव को एसडीआरएफ टीम और ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला गया. महिला का शव पूरी तरह से सड़ा-गला हुआ है. जिससे महिला की पहचान होना संभव नहीं है. महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय भेज दिया गया है. महिला की पहचान करने के लिए प्रयास किया रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >