तीन बच्चों की मां का फंदे से लटका मिला शव, दंपती में चल रहा था विवाद

प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र की बंशीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात में एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी

मेदनीचौकी थाना क्षेत्र की बंशीपुर पंचायत की घटना

10 दिन पूर्व ही पंचायत के बाद विवाहिता मायके से आयी थी ससुराल

सूर्यगढ़ा. प्रखंड के मेदनीचौकी थाना क्षेत्र की बंशीपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर सात में एक 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि शुक्रवार अपराह्न 12 बजे घर के कमरे में महिला का शव फंदे से लटकता मिला. मृतका की पहचान बंशीपुर गांव के रहने वाले पंकज कुमार की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है. एफएसएल टीम मामले की छानबीन कर रही है. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. एफएसएल टीम को बुलाकर मामले की छानबीन की गयी है. मामले को लेकर अभी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. तनाव को देखते हुए पुलिस ने मृतका के पति को अपनी सुरक्षा में रखा है.

पूर्व में किया था आत्महत्या का प्रयास

मृतका के पड़ोस में रहने वाले बंशीपुर पंचायत के सरपंच रामप्रसाद साव ने बताया कि मृतका की तीन संतानें हैं. उसका पति पंजाब में मार्बल पत्थर का काम करता है. उसका मायके बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र में बताया गया है. पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता था. 10 दिन पूर्व ही बंशीपुर गांव में पुलिस की उपस्थिति में पंचायत के बाद मृतका मायके से ससुराल आकर रहने लगी. सरपंच ने बताया कि महिला द्वारा पहले भी आत्महत्या का प्रयास करने की बात सामने आयी थी. जिस समय घर में यह घटना हुई मृतका अपने बच्चों के साथ अकेली थी. घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >