बड़हिया. नगर क्षेत्र से सटे पटना जिला अंतर्गत नौरंगा के पास एनएच-80 पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. हादसे में घायल युवक की पहचान बड़हिया नगर परिषद के वार्ड संख्या एक, मधुवन मोहल्ला निवासी अमर कुमार के रूप में की गयी है. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल रेफरल अस्पताल बड़हिया पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अमर कुमार बाइक से बड़हिया की ओर लौट रहा था, तभी हाथीदह दिशा से जा रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
