बख्तियारपुर की धमाकेदार जीत, वारसलीगंज को 32 रन से हराया

BPL Season-2 Night Match: बड़हिया प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-टू का आगाज रोमांच और धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ हुआ. उद्घाटन मुकाबले में बख्तियारपुर की टीम ने वारसलीगंज को 32 रनों से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. मैच के हीरो रहे सत्यम, जिन्होंने तूफानी 84 रन बनाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया.

बड़हिया (लखीसराय) से शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट

Lakhisari News : लखीसराय जिले के बड़हिया में आयोजित बड़हिया प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-टू का पहला नाइट मैच सोमवार को खेला गया. उद्घाटन मुकाबले में बख्तियारपुर और वारसलीगंज की टीमें आमने-सामने थीं, जहां बख्तियारपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 32 रनों से जीत दर्ज की.

टॉस जीतकर वारसलीगंज ने चुनी गेंदबाजी

मैच में वारसलीगंज के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बख्तियारपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.शुरुआत से ही बख्तियारपुर के बल्लेबाज आक्रामक अंदाज में नजर आए और लगातार बड़े शॉट खेलते रहे.

सत्यम की विस्फोटक पारी ने बदला मैच

बख्तियारपुर की जीत के सबसे बड़े नायक सत्यम रहे. उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 84 रन की शानदार पारी खेली. उनकी बल्लेबाजी के दौरान मैदान पर चौकों और छक्कों की बारिश देखने को मिली.सत्यम की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे वारसलीगंज के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए. उनकी पारी की बदौलत बख्तियारपुर मजबूत स्कोर तक पहुंचने में सफल रही.शानदार प्रदर्शन के लिए सत्यम को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया.

लक्ष्य का पीछा करते दबाव में दिखी वारसलीगंज टीम

175 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारसलीगंज की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखाई दी. बड़े शॉट खेलने के प्रयास में टीम लगातार विकेट गंवाती रही.निर्धारित 15 ओवर में वारसलीगंज की टीम 7 विकेट पर 142 रन ही बना सकी और मुकाबला 32 रन से हार गई.

नाइट मैच देखने उमड़ी क्रिकेट प्रेमियों की भीड़

टूर्नामेंट का उद्घाटन सुजीत कुमार ने किया. इस मौके पर आयोजक विनीत, अमर और शुभम के साथ एमसीसी टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी लल्लू जी, कारू जी, चंदन जी और राजीव जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.पहले नाइट मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मैदान पहुंचे. पूरे मैच के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >