हलसी. जिला प्रशासन की ओर से लखीसराय विधान सभा संख्या 168 अंतर्गत उच्च विद्यालय हलसी में स्वीप कोषांग के तहत उपस्थित छात्र छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता साइकिल रैली का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आइसीडीएस वंदना पांडेय ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं से कहा कि साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करना है. सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में अवश्य भाग लें. देश को मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट देने की आवश्यकता है. एक मत क्षेत्र के विकास के लिए अहम है. मतदान की जानकारी अपने तक सीमित न रखकर अपने आस-पड़ोस के मतदाताओं को भी जानकारी देने व मतदान के दिन पड़ोसियों को भी मतदान के लिए बूथ पर ले जाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामानुज कुमार, जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार, जिला समन्वयक कन्हैया कुमार, जिला परियोजना सहायक सौरव कुमार, महिला पर्यवेक्षिका, कई शिक्षक-शिक्षिकाएं के अलावा छात्र छात्रा मतदाता जागरुकता साइकिल रैली में मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
