ईद, रामनवमी व अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपीेल

ईद, रामनवमी व अन्य पर्वों को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपीेल

त्योहारों को लेकर हलसी थाना में शांति समिति की बैठक

हलसी. स्थानीय थाना परिसर में बुधवार को ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा व चैती छठ पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अर्पित आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने पूजा को लेकर विभिन्न समितियों द्वारा नगर में आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली. उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से सभी पर्व सम्पन्न कराये जाने को लेकर समिति के पदाधिकारियों से सहयोगात्मक रवैया अपनाने और प्रशासन को हर संभव सहयोग देने की अपील की. थानाध्यक्ष ने हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी कार्यक्रम के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. बिना लाइसेंस के किसी भी तरह का आयोजन नहीं किया जायेगा. बैठक में मोहम्मद टुना ने बताया कि हलसी आंबेडकर चौक के समीप ईदगाह में सुबह 7:30 बजे पहली नमाज अदा की जायेगी. वहीं सिरखिंडी चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष ने जानकारी दी कि गुरुवार 19 मार्च को कलश शोभायात्रा निकाली जायेगी, जो गांव भ्रमण करते हुए बहछा ग्रामीण तालाब में जलाभिषेक के लिए पहुंचेगी. बीडीओ अर्पित आनंद ने कहा कि ईद, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा व महापर्व छठ को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया है. सभी आयोजनों के दौरान निर्धारित गाइडलाइन का पालन अनिवार्य होगा. रामनवमी का जुलूस निर्धारित मार्ग और समय पर ही शांतिपूर्वक निकाला जाये. बैठक में गेरुआ पुरसंडा मुखिया लक्ष्मण यादव, अवधेश सिंह, शिवेंद्र कुमार डब्ल्यू, विपिन बिहारी भारती, मोहम्मद नजीर बेग, मनोहर सिंह, विपुल कुमार, पूजा समिति के सदस्य एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >