साकेत धाम ठाकुरबाड़ी में वार्षिक नवाह का हुआ समापन

सूर्यगढ़ा थाना परिसर स्थित साकेत धाम ठाकुरबाड़ी में शनिवार कोवार्षिक नवाह का समापन हुआ. समापन के मौके पर काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

सूर्यगढ़ा. सूर्यगढ़ा थाना परिसर स्थित साकेत धाम ठाकुरबाड़ी में शनिवार कोवार्षिक नवाह का समापन हुआ. समापन के मौके पर काफी संख्या में लोग मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. पिछले 9 दिनों के दौरान अखंड रामधुनी के वजह से मंदिर परिसर के आसपास चहुंओर माहौल भक्तिमय बना रहा. हवन के उपरांत रामधुनी के समापन के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम एवं अन्य देवी-देवताओं की आरती हुई. हवन कार्ड में पुलिस अवर निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद सिंह के अलावा रामसेवक महतो उनकी पत्नी, श्रवण कुमार राय आदि शामिल हुए. मंदिर परिसर से प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकली गयी. जिसमें मंदिर कमेटी के सचिव उमाशंकर व्यास जी, सुरेश सिंह, बिजो सिंह, हीरा पासवान, शंभू केडिया, शशिभूषण शर्मा, मुकेश कुमार सिंह टिंकू जी, रामाशीष पासवान सहित कई लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >