श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय का 103वां वार्षिकोत्सव 23 मार्च को

नगर स्थित श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के 103वें वार्षिकोत्सव के आयोजन को लेकर पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक पुस्तकालय भवन में अध्यक्ष शेखर भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

बड़हिया नगर स्थित श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय के 103वें वार्षिकोत्सव के आयोजन को लेकर पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक पुस्तकालय भवन में अध्यक्ष शेखर भारद्वाज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. यह आयोजन 23 मार्च को होगा. बैठक में वार्षिकोत्सव के अवसर पर विभिन्न बौद्धिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया. सचिव सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि 23 मार्च यानि सोमवार को पुस्तकालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे उद्घाटन समारोह से होगी, जिसके बाद उद्घाटन भाषण दिया जायेगा. इसके बाद 11:50 बजे पहली विचार गोष्ठी आयोजित होगी, जिसका विषय “सशक्त स्थानीय सरकारें: विकसित भारत की कुंजी” रखा गया है. इस गोष्ठी में भारत सरकार के पंचायती राज विभाग के सेवानिवृत्त सचिव सुनील कुमार वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे. दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक दूसरी विचार गोष्ठी आयोजित होगी, जिसका विषय “विकास के केन्द्र में विज्ञान को रखकर गरीबी मिटायी जा सकती है” रखा गया है. वहीं शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक अभिनव कुमार के नेतृत्व में कवि गोष्ठी आयोजित की जायेगी, जिसमें विभिन्न जिलों से आये कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे. कार्यक्रम के अंत में शाम 6:15 बजे 103 दीपों का प्रज्ज्वलन किया जायेगा. बैठक में डॉ. सत्येंद्र अरुण, शिक्षक मिथिलेश प्रसाद सिंह, प्रवीण कुमार कुन्दन, शंकर सिंह, संजीव कुमार एवं कृष्ण मोहन सिंह ने जिला परिषद, प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति के प्रतिनिधियों तथा पंचायतों के मुखियाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. बैठक में मुकुंद कुमार, आनंद सौरभ, प्रो. श्रीकांत ठाकुर, संतोष कुमार, अर्जुन सिंह, अंशु राज सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >