एक करोड़ 21 लाख 31 हजार में आंबेडकर बस पड़ाव की नीलामी

एक करोड़ 21 लाख 31 हजार में आंबेडकर बस पड़ाव की नीलामी

लखीसराय. शहर के आंबेडकर व लालू बस पड़ाव की नीलामी मंगलवार की शाम संपन्न करायी गयी. नीलामी के दौरान दोनों बस पड़ाव में चार चार डिड डाला गया था. प्रथम चरण में नगर परिषद के सभागार में उपसभापति शिव शंकर राम, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार, प्रधान लिपिक अवध कुमार की उपस्थिति में विद्यापीठ चौक के आंबेडकर बस पड़ाव का नीलामी शुरू हुई. इस बस पड़ाव की नीलामी में चार संवेदक शामिल हुए. जिसकी बोली 82 लाख से शुरू की गयी. कुल 27 राउंड तक बोली चलने के बाद अंत में मोकामा के दीपक कुमार के नाम से एक करोड़ 21 लाख 31 हजार में आंबेडकर बस पड़ाव का नीलामी की गयी. दूसरे नंबर पर प्रतापपुर के विनय कुमार अंतिम बोली एक करोड़ 21 लाख 21 हजार की बोली लगाकर छोड़ दिया. टेंडर की बोली में मोकामा के दीपक कुमार, बड़हिया के संजीव कुमार, बाजार समिति के कुमार गौरव एवं बड़हिया प्रतापपुर के विनय कुमार शामिल हुए. द्वितीय चरण में चार बजे शाम के बाद बाइपास स्थित लालू बस पड़ाव की बोली संवेदक द्वारा शुरू की गयी. 85 लाख से बोली शुरू हुई. 93वें राउंड के बाद लालू बस पड़ाव को भी मोकामा के दीपक कुमार के नाम से एक करोड़ 62 लाख 81 हजार में टेंडर कर दिया गया. लालू बस पड़ाव की बोली में मोकामा के दीपक कुमार, हसनपुर के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना बड़हिया के संजीव कुमार एवं महिसोना के गौतम कुमार टेंडर के बोली में शामिल हुए. हसनपुर के राजीव कुमार उर्फ मुन्ना दीपक कुमार के पीछे एक करोड़ 62 लाख 61 हजार की बोली लगाकर चुप्पी साध ली. नप ईओ अमित कुमार ने बताया की दोनो बस पड़ाव पिछले बार भी दीपक कुमार के नाम से था इस बार भी दीपक कुमार अधिक बोली लगाकर बस पड़ाव अपने नाम पर रखने कामयाब रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >