हलसी में जमीन विवाद: मोबाइल पर गाली-गलौज का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सेठना गांव में 15 एकड़ जमीन के पुराने विवाद को लेकर मोबाइल पर गाली-गलौज करने के आरोप में हलसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस पीड़ित अजय कुमार सिंह के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

हलसी के प्रतिनिधि के अनुसार

स्थानीय थाना क्षेत्र के सेठना गांव में 15 एकड़ जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है. मोबाइल पर गाली-गलौज करने के आरोप में हलसी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. सेठना निवासी अजय कुमार सिंह ने मंगलवार को हलसी थाना में लिखित आवेदन दिया. आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही परशुराम सिंह के पुत्र राजकुमार उर्फ दुखन और उनके सहयोगियों ने शनिवार को मोबाइल पर अपशब्द कहे और अभद्रता की.

अजय कुमार सिंह के अनुसार, गांव में करीब 15 एकड़ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. यह मामला पटना उच्च न्यायालय में भी विचाराधीन रहा है. उच्च न्यायालय ने एमजेसी संख्या 1621/15 में दोनों पक्षों को संबंधित भूमि पर शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया था. आवेदन में कहा गया है कि न्यायालय के आदेश के बावजूद आरोपियों ने मोबाइल पर गाली-गलौज की. इसके बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में हलसी थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने बताया कि अजय कुमार सिंह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

मामले की जांच की जा रही है और आवेदन में लगाये गये आरोपों की सत्यता परखी जा रही है. जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी. थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों से शांति बनाये रखने और विवाद की स्थिति में कानून का सहारा लेने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev murarai sinha sinha

राजीव मुरारी सिन्हा लखीसराय में प्रिंट माध्यम में 23 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. अभी प्रभात खबर के लखीसराय कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >