अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ करें: प्रधान जिला जज

लखीसराय जिले में कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी है.

व्यवहार न्यायालयों में परिचारी/चपरासी/आदेशपाल पद पर नियुक्ति परीक्षा को लेकर प्रधान जिला जल ने की बैठक 15 मार्च को नौ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में ली जायेगी परीक्षा परीक्षा संचालन के दौरान सभी पदाधिकारी, शिक्षक एवं अन्य कर्मी अपने-अपने पहचान पत्र के साथ रहेंगे उपस्थित लखीसराय. जिला एवं प्रधान सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में बिहार राज्य के व्यवहार न्यायालयों में परिचारी/चपरासी/आदेशपाल पद पर नियुक्ति के लिए दिनांक 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर बुधवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में परीक्षा के सफल, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत समीक्षा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये. बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ करें. उन्होंने कहा कि लखीसराय जिले में कुल नौ परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जानी है. उन्होंने परीक्षा संचालन में पारदर्शिता, अनुशासन एवं समयबद्धता बनाये रखने पर विशेष बल दिया. बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार अग्निहोत्री ने परीक्षा से संबंधित सुरक्षा एवं व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने शहर में यातायात व्यवस्था, विधि-व्यवस्था की स्थिति, मेटल डिटेक्टर की व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, पुलिस बल की तैनाती तथा सभी पदाधिकारियों के बीच आपसी समन्वय बनाये रखने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान सुरक्षा के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जायेगा. जिलाधिकारी श्री मिश्र ने परीक्षा कार्य में संलग्न सभी अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को समयबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी तकनीकी या प्रशासनिक कारण से परीक्षा में कोई बाधा उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करायी जायेगी ताकि सभी परीक्षार्थियों को समान अवसर मिल सके. उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा कार्य में संलग्न सभी पदाधिकारी, शिक्षक एवं अन्य कर्मी अपने-अपने पहचान पत्र (आई कार्ड) अनिवार्य रूप से धारण करेंगे. इसके अतिरिक्त बायोमेट्रिक सत्यापन, जैमर संचालन तथा अन्य तकनीकी कार्यों में लगे कर्मियों के लिए भी आई कार्ड पहनना अनिवार्य किया गया है. जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों के सौ मीटर की परिधि से बाहर ही परीक्षार्थियों के परिजनों को रहने की अनुमति होगी. परीक्षा के दौरान संपूर्ण प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी. बैठक में उपस्थित सभी केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न करायें. बैठक जिला अपर सत्र न्यायाधीश राजन कुमार, उप न्यायाधीश रंजीत कुमार सोनू, डीडीसी सुमित कुमार, एसडीओ प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणि, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला योजना पदाधिकारी आशुतोष कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >