दो बीघा मक्का की फसल काटकर लूटने का आरोप

स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में एक महिला किसान की दो बीघा मक्का की फसल काटकर नष्ट कर देने व लूटने का मामला सामने आया है

सूर्यगढ़ा स्थानीय थाना क्षेत्र के नवाबगंज गांव में एक महिला किसान की दो बीघा मक्का की फसल काटकर नष्ट कर देने व लूटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पुरानी रंजिश और मुकदमा वापस लेने के दबाव में आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया. पीड़ित महिला किसान की पहचान नवाबगंज निवासी विनोद साव की पत्नी अफली देवी ने बताया कि 17 फरवरी को गांव के राहुल कुमार, मोहित कुमार और बजरंगी कुमार सहित अन्य लोगों ने उनके परिवार पर जानलेवा हमला किया था. जिसमें अफली देवी और उनके पुत्र पिंटू कुमार घायल हो गये थे. इस मामले में सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया था. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लगातार केस वापस लेने के लिए धमकी दे रहे थे. आरोपियों ने घर आकर चेतावनी दी थी कि मुकदमा वापस नहीं लिया गया तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जायेगा और खेत की फसल लूट ली जायेगी. पीड़ित महिला किसान अफली देवी के अनुसार 14 मार्च की रात आरोपियों ने दो बीघा खेत में लगी मक्का की फसल को पूरी तरह बर्बाद कर दिया. 15 मार्च की सुबह जब वह अपने पति के साथ खेत पहुंचीं, तो फसल कटी हुई पायी गयी. इसे लेकर पीड़िता द्वारा सूर्यगढ़ा थाना में आवेदन देने की बात कही गयी है. इधर, सूचना के बाद रविवार को पुलिस अवर निरीक्षक अमित कुमार राजा के नेतृत्व में पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >