थानाध्यक्ष पर झूठा मुकदमा में फंसाने का लगाया आरोप, डीएम को सौंपा ज्ञापन

शहर के मुख्य सड़क नया बाजार चौक के पास लापता सिकंदर की बरामदगी को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगभग पांच घंटे तक जाम कर दिया. जिसको लेकर कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को नामजद अभियुक्त व अज्ञात को आरोपी बनाया है.

लखीसराय. गत 31 अगस्त को शहर के मुख्य सड़क नया बाजार चौक के पास लापता सिकंदर की बरामदगी को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा लगभग पांच घंटे तक जाम कर दिया. जिसको लेकर कवैया थानाध्यक्ष अमित कुमार द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को नामजद अभियुक्त व अज्ञात को आरोपी बनाया है. जिसको लेकर बुधवार को सिकंदर की मां रूना देवी व पत्नी मुस्कान कुमारी के साथ दर्जनों लोगों ने डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. डीएम को सौंपे गये ज्ञापन में लोगों ने कहा कि 25 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे कृष्ण महतो के पुत्र सिकंदर कुमार किसी व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए घर से निकला, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गयी लेकिन अता-पता नहीं चला. जिसके बाद 26 अगस्त को कवैया थाना में पुत्र की गुमशुदगी को लेकर रूना देवी व पत्नी मुस्कान कुमारी के द्वारा आवेदन दिया गया लेकिन थानाध्यक्ष द्वारा आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया. उसके बाद वरीय पदाधिकारी को वे जब आवेदन देने गये तो वहां से भी उन्हें निराशा ही हाथ लगी. थकहार कर सिकंदर के परिजन व मुहल्लेवासी सड़क को शांतिपूर्ण ढंग से सिकंदर की बरामदगी को लेकर सड़क जाम किया और सड़क जाम करने का नतीजा ही रहा कि पुलिस हरकत में आयी तथा तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. इसी पूछताछ के क्रम में सिकंदर की हत्या कर शव को सिमरिया घाट गंगा नदी में फेंक देने की बात सामने आयी और मामले से पर्दा हट सका. वहीं थानाध्यक्ष अमित कुमार ने उल्टे कई मुहल्लेवासी व परिजन को नामजद व अज्ञात कर प्राथमिकी दर्ज की है. आवेदक ने डीएम से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है. —————————————————————————————————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >