मारपीट एवं फायरिंग मामले के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरिया थाना की पुलिस ने बुधवार की अपराह्न करीब 3 बजे सुमन चौक पिपरिया से मारपीट एवं फायरिंग के मामले में एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

सूर्यगढ़ा:

पिपरिया थाना की पुलिस ने बुधवार की अपराह्न करीब 3 बजे सुमन चौक पिपरिया से मारपीट एवं फायरिंग के मामले में एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने मोहनपुर गांव के रहने वाले स्वर्गीय रामाशीष सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ मुशन सिंह को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थाना कांड संख्या 83/24 मामले में नीतीश कुमार नामजद है.

बहादुर कांस्टेबल ने महिला की जान बचायी

लखीसराय किऊल जीआरपी ने मंगलवार को चलती ट्रेन में लटकी एक महिला की दौड़ कर जान बचा ली. थानाध्यक्ष मसूदन प्रसाद ने बताया कि जीआरपी के जबान शत्रुधन कुमार सिंह लखीसराय स्टेशन पर विक्रमशिला एक्स के खुलने के बाद एक महिला ट्रेन के पायदान को पकड़ कर दौड़ रही थी महिला के पुत्र ट्रेन पर समान रखकर खुद चढ़ गया एवम उसकी मां चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी इससे उनका एक्सीडेंट भी हो सकता था लेकिन ट्रेन जांच के दौरान जीआरपी के जबान शत्रुधन कुमार सिंह अपने साथी प्रेमसागर के साथ उस महिला को कमर पकड़ कर खींच लिया एवं ट्रेन वैक्यूम होने के बाद उसे ट्रेन में बैठा दिया गया.

शराब पीकर हंगामा करते एक पियक्कड़ धराया, भेजा जेल

मेदनीचौकी. स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को शराब पीकर हंगामा करते एक पियक्कड़ को मेदनीचौकी पुलिस गिरफ्तार किया. मेदनीचौकी थानाध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि सलारपुर निवासी वृजनंदन पासवान के पुत्र अंकित कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर शराब पीकर हंगामा करते पकड़ा गया. फिर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया गया, जहां चिकित्सक ने एल्कोहल की पुष्टि की. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >