मारपीट एवं फायरिंग मामले के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पिपरिया थाना की पुलिस ने बुधवार की अपराह्न करीब 3 बजे सुमन चौक पिपरिया से मारपीट एवं फायरिंग के मामले में एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है.

सूर्यगढ़ा. पिपरिया थाना की पुलिस ने बुधवार की अपराह्न करीब 3 बजे सुमन चौक पिपरिया से मारपीट एवं फायरिंग के मामले में एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में पुलिस ने मोहनपुर गांव के रहने वाले स्व रामाशीष सिंह के पुत्र नीतीश कुमार उर्फ मुशन सिंह को गिरफ्तार किया है. पिपरिया थाना कांड संख्या 83/24 मामले में नीतीश कुमार नामजद है. 5 सितंबर 2024 को नीतीश कुमार सहित चार नामजद एवं 8 अज्ञात द्वारा मोहनपुर गांव में संजय सहनी के घर पर आकर मारपीट एवं फायरिंग किया गया था. संजय सहनी की पत्नी द्वारा मामले को लेकर पिपरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. अभियुक्त नीतीश कुमार फरार चल रहा था.

डीएम ने किया बज्रगृह एवं मतगणना भवन का निरीक्षण

लखीसराय. डीएम मिथिलेश मिश्र द्वारा बुधवार को रेहुआ रोड स्थित आईटीआई में बनाने गये बज्रगृह एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाये गये मतगणना भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से भवन के दरवाजे खिड़की की व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने बिजली पानी शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज के बिल्डिंग आदि की जांच पड़ताल की जांच पड़ताल के दौरान उनके द्वारा नप ईओ अमित कुमार को भी दिशा-निर्देश दिया गया. निरीक्षण के दौरान एडीएम सुधांशु शेखर एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद थे.

केएसएस महाविद्यालय में प्रकोष्ठों का विस्तार, नये पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

लखीसराय. छात्रहित और महाविद्यालय की शैक्षणिक-प्रशासनिक गतिविधियों को और सशक्त बनाने के लिए केएसएस महाविद्यालय लखीसराय में प्रकोष्ठों का विस्तार किया गया है. इस पहल की अगुवाई महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र पांडेय ने की. महाविद्यालय में खेल और क्रीड़ा विभाग को मजबूत करने के उद्देश्य से डॉ. शुभाशीष रॉय (रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष), डॉ स्मृति कुमारी (मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष) और डॉ साकेत कुमार रवि (इतिहास विभाग) को पदाधिकारी के रूप में नामित किया गया है. इनके जिम्मे अब खेलों में छात्रों की प्रतिभा को निखारने की जिम्मेदारी होगी. वहीं महाविद्यालय स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जिम्मेदारी डॉ. बबली कुमारी (रसायन शास्त्र विभाग) और डॉ शमी श्रीवास्तव (वनस्पति विज्ञान विभाग) को सौंपी गयी है. जबकि राजनीति विज्ञान विभाग के स्नातक प्राध्यापक डॉ निर्मल कुमार आनंद को महाविद्यालय का लोक संपर्क पदाधिकारी नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >