पांच लीटर शराब के साथ एक तस्कर व पांच पियक्कड़ गिरफ्तार

अलग-अलग क्षेत्रों से एक शराब तस्कर व पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

लखीसराय. उत्पाद थाना पुलिस द्वारा शुक्रवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से एक शराब तस्कर व पांच पियक्कड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. उत्पाद निरीक्षक निर्मल कुमार ने बताया कि सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के रामपुर हॉल्ट के पास से बाइक पर सवार बसमतिया निवासी चुन्नी यादव के पुत्र सिंटू कुमार उर्फ सिट्टू कुमार को पांच लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं बड़हिया थाना के समीप से पिपरिया थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी अदालत राम के पुत्र प्रकाश राम, भागलपुर जिले के कुमादपुर वार्ड संख्या चार निवासी डोभी राम के पुत्र राजकुमार राम, बेगूसराय जिला के सीतारामपुर निवासी विनोद राम के पुत्र विपिन कुमार, चटी रोड निवासी राजकिशोर साह के पुत्र विक्रम कुमार व बेगूसराय निवासी कन्हैया साह के पुत्र पिंटू कुमार को शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. ————————————————–

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >