मोहम्मदपुर व कसबा के राजस्व शिविर में 938 आवेदन जमा

मोहम्मदपुर व कसबा के राजस्व शिविर में 938 आवेदन जमा

सूर्यगढ़ा. मोहम्मदपुर व कसबा गांव में राजस्व महा अभियान के तहत शिविर का आयोजन हुआ. अपराह्र पांच बजे तक शिविर लगाया गया. शिविर में कल 938 आवेदन जमा लिया गया. मोहम्मदपुर पंचायत में रतनुपुर सामुदायिक भवन काली स्थान में राजस्व कर्मचारी अभिषेक कुमार की देखरेख में आयोजित शिविर में जमीन से जुड़ी समस्याओं के कुल 273 आवेदन जमा लिया. जमाबंदी सुधार के लिए 173, बंटवारा के लिए 26, उत्तराधिकार के लिए 32 व ऑनलाइन जमाबंदी के लिए 42 आवेदन जमा लिया गया. इधर, कसबा पंचायत में सरकारी बंगला में राजस्व कर्मचारी विवेक कुमार व आशीष कुमार द्वारा शिविर आयोजित किया गया. शिविर में लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. कुल 675 आवेदन जमा लिया गया. जमाबंदी सुधार के लिए 431, ऑनलाइन जमाबंदी के लिए 56, उत्तराधिकार के लिए 109 तथा बंटवारा के लिए 69 आवेदन जमा लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >