सड़कों पर गंदगी के कारण चलना भी कठिन

डोर टू डोर कूड़ा उठाव के बावजूद स्थिति दयनीय लखीसराय : प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान का सपना लखीसराय में अब भी दूर तक पूरा होता नहीं दिख रहा. नप क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी के अंबार देखकर इससे कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि बीच-बीच में समाजसेवी, स्वंयसेवी संस्थाओं व स्थानीय लोगों द्वारा […]

डोर टू डोर कूड़ा उठाव के बावजूद स्थिति दयनीय

लखीसराय : प्रधानमंत्री का स्वच्छ भारत अभियान का सपना लखीसराय में अब भी दूर तक पूरा होता नहीं दिख रहा. नप क्षेत्र में जगह-जगह फैली गंदगी के अंबार देखकर इससे कतई इनकार नहीं किया जा सकता कि बीच-बीच में समाजसेवी, स्वंयसेवी संस्थाओं व स्थानीय लोगों द्वारा हाथों में झाड़ू लिये सफाई करना महज औपचारिकता के सिवाय कुछ नहीं था. नप प्रशासन भी शहर की साफ-सफाई व कूड़ा उठाव में हांफ रहा है.

शहर में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. सड़क पर फैले कचरों से बदबू निकल रही है. इसकी वजह से राहगीर नाक पर रूमाल रखकर सड़कों पर चलते हैं. शहर के मुख्य सड़क के किनारे लिंक रोड में फैली गंदगी से शहरवासी परेशान हैं. वार्ड नंबर 14 महादेव सिनेमा मोड़, वार्ड नंबर 11 चितरंजन रोड आदि में लोगों को पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है. व्यस्ततम सड़कों के किनारे गंदगी जमा है. शहर में नप प्रशासन द्वारा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव की व्यवस्था की गयी है. सफाईकर्मी नियमित रूप से काम भी कर रहे हैं. बावजूद इसके सड़क व नालियों का बुरा हाल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >