पारिवारिक विवाद से नाराज युवक नें फांसी लगाकर दी जान

पारिवारिक विवाद से नाराज युवक नें फांसी लगाकर दी जान

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 संतर मुहल्ला में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक की पहचान सुभाष मोदी के 22 वर्षीय पुत्र अमृत कुमार के रूप में हुई. जानकारी के मुताबिक सुभाष मोदी परदेस में रहकर मजदूरी करते हैं जबकि उनकी पत्नी अपने पुत्र अमृत व एक पुत्री के साथ संतर मुहल्ला स्थित मकान में रहते हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार को मां-बेटे में किसी बात को लेकर वाद-विवाद हुआ तथा शाम में मां ने पुत्री को लेकर देवघर स्थित एक रिश्तेदार के शादी में गयी हुई थीं. वहीं देर रात अमृत कुमार पंखे से झूलकर फांसी लगाकर जान दे दी. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मौके पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >